ईवीएम और धनबल भाजपा की ताकत: कांग्रेस प्रभारी, रावत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईवीएम और धनबल भाजपा की ताकत: कांग्रेस प्रभारी, रावत | New India Times

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी बड़वानी जिले के सेंधवा विधानसभा से तीन बार के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य ग्यारसी लाल रावत और मांधाता के कांग्रेस नेता सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरनी ने जिले का प्रथम दौरा कर बुरहानपुर कांग्रेस संगठन के नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ग्यारसी लाल रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि: कांग्रेस के मुख्य संगठन के साथ कांग्रेस के विभिन्न संगठन महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई अल्पसंख्यक कांग्रेस सेवादल वगैरा का बेहतर समन्वय होना चाहिए।

कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन को साथ में लेकर ही भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है और यदि भाजपा को परास्त करना है तो कांग्रेस के प्रत्येक नेता कार्यकर्ता को जनता से सीधा जुड़ाव होना चाहिए। श्री रावत ने बुरहानपुर के बुनकर और किसानो के हालातो पर चिंता जताई और कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से बुरहानपुर का पावरलूम उद्योग और किसान आर्थिक असुरक्षा से गिर गया है। बुरहानपुर की कृषि उपज मंडी, जो कभी एशिया की सबसे अच्छी कृषि उपज मंडी थी, भाजपा सरकार के चलते कृषि उपज मंडी का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

श्री रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी की असल ताकत ईवीएम और धनबल है। इसके दम पर ही भाजपा चुनाव में सफलता हासिल कर रही है। सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रभारी के तौर पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु की भूमिका का निर्वाह करेंगे और आपकी बात प्रदेश नेतृत्व तक भेजेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन में एकता और अनुशासन को बनाए रखने पर बल दिया। बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन ज़िला कांग्रेस बुरहानपुर के प्रवक्ता हाजी शेख रुस्तम ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती हर्षराज देवड़ा, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता राजेश भगत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया, वरिष्ठ पार्षद इस्माइल अंसारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, रामभाऊ लांडे, श्रीमती योजना राज देवड़ा, गेंदु बाई चौहान, तसनीम मर्चेंट, मीनाक्षी महाजन, अमर यादव, डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी, पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल्लाह अंसारी, विनोद मोरे, देवेश्वर सिंह ठाकुर, युथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर, लोकप्रिय युवा नेता नूर क़ाज़ी, अहफ़ाज़ मीर मुज्जू, मोहम्मद हफीज़, आसिफ खान, हमीद उल्लाह खान डायमंड, महेंद्र सुरवाड़े, सोनाली चंदन, हंसराज पाटिल, प्रवीण टैंभूरने,  सोहन सैनी, नेपानगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल,आशीष भगत, ऐडवोकेट निखिल खंडेलवाल, रियाजुल हक अंसारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैदुल्लाह, नज़ीर अंसारी , सोहराब कुरैशी, हेमंत पाटील, सचिन व्यास, मुरली महाजन, किशोर देशमुख, प्रमोद जैन, कैलाश यावतकर, एडवोकेट इदरीस खान, शैली कीर, अरुण जोशी महाराज, ठाकुर आदित्य वीर सिंह, डॉक्टर इमरान खान, साजिद अंसारी  असलम खान, दीपक जंगाले, नितिन गवले मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article