अतीश दीपंकर/ शुमन मिश्रा, कटिहार (बिहार), NIT;
बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेड़ाबाड़ी बस्ती में देर रात्रि एक दंपति की आत्महत्या ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया है।
कोढ़ा थाना अध्यक्ष अनोज कुमार को दिए गए आवेदन में आलोक में बताया कि पति- पत्नी और ससुर के बीच आपसी कलह थी। जिस बाबत महिला प्रमिला देवी उर्फ पारो (25 वर्ष) ने रात्रि लगभग 12:00 बजे फांसी लगाकर जान दे दी, वही मृत पत्नी को देख पति अखिलेश मंडल 32 वर्ष ने भी जहर खाकर जान दे दिया। जबकि, घटना के समय से मृतक के पिता दशरथ मंडल घर से फरार हैं।
मृतिका के पिता सहदेव मंडल धर्मेलि थाना रौतारा निवासी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लाश का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
