जयपुर की राखी शुक्ला को मिलेगा करनाल में राष्ट्र रत्न अवॉर्ड 2017 | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​जयपुर की राखी शुक्ला को मिलेगा करनाल में राष्ट्र रत्न अवॉर्ड 2017 | New India Timesशहीदों के सम्मान को प्रतिबद्ध संगठन राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति करनाल द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महाप्रनिर्वण दिवस 6 दिसम्बर को करनाल क्लब हरियाणा में भव्य पुष्पांजलि सभा के आयोजन के साथ राष्ट्र रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन रखा गया है।

समिति द्वारा देश प्रदेश से उन विभूतियों का चयन राष्ट्र रत्न अवॉर्ड के लिए किया गया है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में अग्रणी होकर समाज हितार्थ, जन हितार्थ कार्यो में अपना अद्धभुत सहयोग प्रदान किया है और कर रहे हैं, इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर की जानी मानी सोशल एक्टिविस्ट और प्रख्यात एंकर राखी शुक्ला के नाम का चयन भी प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा राष्ट्र रत्न अवॉर्ड 2017 के लिए किया गया है।राखी शुक्ला को यह राष्ट्र रत्न अवॉर्ड 6 दिसम्बर 2017 को करनाल में भव्य आयोजन में प्रदान किया जायेगा।

गौरतलब है की राखी शुक्ला को अभी जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 से भी उनके अद्धभुत सेवा कार्यो को देखते हुए प्रदान किया गया था और अब राष्ट्र रत्न अवॉर्ड की घोषणा होने ने पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित ,कैवल्य सेवा संस्थान अध्यक्ष श्रीमती निशा राठौड़, युवा समाज सेवी संजीता ढाका, राष्ट्रीय समाज सेवी वीना अरोड़ा सहित सेकड़ो लोगो ने राखी शुक्ला को बधाई दी और बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article