मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर नगर पालिका निगम बुरहानपुर सेवा सदन महाविद्यालय के विधि कॉलेज में 26 नवंबर 2024 को प्रात 10.30 बजे संविधान दिवस संविधान के अमृत महोत्सव पर्व पर विशेष आयोजन करेगी, जिस में शहर की प्रथम नागरिक एवं निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल प्रमुख अतिथि के रूप में एवं नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव तथा सेवा सदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर अतिथि होगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिन संविधान के निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता हैं। इसी उपलक्ष्य में संविधान का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा तथा संविधान की उद्देशिका को पम्पलेट के रूप में वितरित किए जाएंगे।

