रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उतरा विनोद राय (PRKS) के पक्ष में | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times A

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं NJCA की संयुक्त बैठक रेल विहार कालोनी तारामण्डल में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव में PRKS (विनोद राय) का पूरा सहयोग किया जाएगा एवं भारी बहुमत से विजई बनाने की अपील रेलवे कर्मचारियों से की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रुपेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने कहा कि विनोद राय कर्मचारी हितों के लिए तन मन धन से समर्पित रहते हैं, इसलिए ऐसे युवा ऊर्जावान का चुनाव करना चाहिए। संरक्षक अशोक पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तथा कर्मचारियों के न्याय की लड़ाई के लिए जुझारूपन चाहिए, जो विनोद राय में है। राजेश सिंह कार्य. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विनोद राय एक ईमानदार कर्मठ और संघर्षशील व्यक्ति हैं। रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव में महामंत्री के लिए उचित एवं योग्य प्रत्याशी हैं।

संचालन कर रहे पंडित श्याम नारायण शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि किसी भी संगठन में मैनेज करने वाले नहीं बल्कि निर्भीक निडर और बेबाक बातचीत कर समस्याओं का समाधान करने वाले व्यक्ति की जरुरत होती है, जो विनोद राय (PRKS) में है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ हर मोर्चे पर डटे रहते हैं, इसलिए मान्यता चुनाव में परिषद विनोद राय के साथ है और रेलवे कर्मचारियों से अपील करता है कि PRKS के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विनोद राय को विजई बनाएं।

बैठक में रुपेश श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, राजेश सिंह,महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अशोक शर्मा, कामेश्वर राय, संतोष सिंह,रतन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अशोक सिंह, इजहार, हरे राम यादव, वरुण वैरागी, अशोक पासवान एवं PRKS के नेता एवं रेल विहार कालोनी के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.