कक्षा 4 की छात्रा को एक दिन का डीएम बनाने का लिया निर्णय | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कक्षा 4 की छात्रा को एक दिन का डीएम बनाने का लिया निर्णय | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे तथा कविताएं सुनी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद शिक्षकों से आगामी नैट की परीक्षा की तैयारी के संबध में जानकारी ली।

कक्षा 4 की छात्रा को एक दिन का डीएम बनाने का लिया निर्णय | New India Times

उन्होंने बच्चों से बात चित की और उनसे कविताएं सुनी। इस दौरान कक्षा 4 की छात्रा सुष्मा द्वारा कला में रूचि तथा बनाए गये कला के चित्रों को देखकर जिलाधिकारी ने अत्याधिक प्रशंसा की। जिलाधिकारी को शिक्षकों ने अवगत कराया कि सुष्मा भविष्य में कलेक्टर बनना चाहती है।

जिलाधिकारी ने छात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए अपने कार्यालय में एक दिन का डीएम बनाने का निर्णय लिया तथा छात्रा को अभिभावकों के साथ कार्यालय बुलाया। साथ ही निर्देश दिए कि छात्र छात्राओं को उनकी रूची के अनुसार विषय पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर साफ-सफाई रखने तथा बच्चों उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में सभी बच्चें निर्धारित ड्रेस में उपस्थित हों यह सुनिश्चित किया जाए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाए, उन्हें साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक विषयों पर जागरूक किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article