मध्यप्रदेश में बारिश के बाद होगी तेज ठंड: मौसम विभाग | New India Times

आसिफ शाह, भोपाल, NIT; ​​मध्यप्रदेश में बारिश के बाद होगी तेज ठंड: मौसम विभाग | New India Timesजम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है वहीं उत्तर भारत में लोग कड़ाके की सर्दी और कोहरे से परेशान हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के निवासियों को अभी भी तेज ठंड का इंतजार है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो,राजधानी वासियों को तो दिन की धूप भी अब परेशान करने लगी है।अधिकतम तापमान सामान्य से 03 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक दो दिन हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवाओं की दिशा उत्तरी  की बजाए उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम है। जब तक हवाएं पूरी तरह उत्तरी नहीं होंगी, मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। हवाएं उत्तरी कब चलेंगी यह कह पाना मुश्किल है।  ​​मध्यप्रदेश में बारिश के बाद होगी तेज ठंड: मौसम विभाग | New India Timesमौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घण्टों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने संभावना है। रीवा और शहडोल में न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखी गई, जबकि प्रदेश में बाकी जगहों पर इसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के बाकी संभागों में तापमान समान्य रहेगा।

By nit

One thought on “मध्यप्रदेश में बारिश के बाद होगी तेज ठंड: मौसम विभाग”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.