शौर्य दल को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

शौर्य दल को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

धार जिला अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना तिरला के सेक्टर आमला में शौर्य दल की ट्रेनिंग पर्यवेक्षक श्री मति दुर्गा चंदेल द्वारा दी गई है। इस प्रशिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना भी उपस्थित रहे। इसी तरह चलाया जा रहे विशेष अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाए गए शौर्य दल के अध्यक्ष समन्वयक एवं विशेष समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जा रही है।

इसी के तहत सेक्टर सलकनपुर में शौर्य दल को प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक श्रीमति राखी देवड़ा बताया गया कि गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण, स्वच्छता, आर्थिक सशाक्तिकरण, बालिका पल हिसा को रोकना यह सभी कार्य समितियां के द्वारा किया जाना है।इसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जानकारी प्रदान की गई।

By nit