देव दीपावली का 15 को भव्य आयोजन, 25 घाटों पर प्रकाश आदि व्यवस्थाओं के रहेंगे इंतजाम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

देव दीपावली का 15 को भव्य आयोजन, 25 घाटों पर प्रकाश आदि व्यवस्थाओं के रहेंगे इंतजाम | New India Times

15 नवंबर 2024 को मथुरा वृंदावन में देव दीपावली का भव्य आयोजन 25 घाटों सहित विभिन्न यमुना घाटों पर किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश जारी किए गए, जिसमें साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, गोताखोर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराना प्रमुख बिंदु रहे। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  25 घाट पर मुख्य रंगोली, साज सज्जा, दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घाटों की सफाई व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। देव दीपावली के दिन घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन के दृष्टिगत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी जिनकी सुविधाओं हेतु अस्थायी शौचालय, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

देव दीपावली के आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सभी प्रमुख घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। देव दीपावली का आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व का है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण भी बनता है। यमुना के घाटों पर होने वाले दीप प्रज्ज्वलन का नजारा देखने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक जुटते हैं। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार, नगर प्रकाश व्यवस्था और ब्रांडिंग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article