सोनगीर टोल प्लाजा पर शिरपुर नाशिक बस में लगी आग, टोल कर्मियों की सतर्कता से यात्रियों की बची जान | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​सोनगीर टोल प्लाजा पर शिरपुर नाशिक बस में लगी आग, टोल कर्मियों की सतर्कता से यात्रियों की बची जान | New India Timesसोनगीर प्लाजा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जहां टोलकर्मियों की सतर्कता बरतने से बस में सवार यात्री आग में से झुलस ने बच गए, जिसके लिए यात्रियों ने टोलकर्मियों को धन्यवाद दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सोनगीर टोल प्लाजा से शिरपुर से नाशिक जाने वाली बस में अचानक से आग लग गई, जिस पर टोल सुरक्षा कर्मी की ध्यान जाने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। टोल प्लाजा सुरक्षा गार्ड ने फौरन इस की जानकारी टोल  कंट्रोलर वसीम शेख को दी। फ़ौरन बस MH 14 BT 1427 को रुकवाकर  तमाम लोगों को सुरक्षित बहार निकाला गया। आग लगे हुए स्थान पर पानी का छिड़काव किया तथा आग पर काबू पाया गया। टोल प्लाजा कर्मियों ने बस स्टैंड कंट्रोलर को घटना की जानकारी दी तथा दूसरी बस की  व्यवस्था कर चालीस यात्रियों को दूसरी बस से नाशिक रवाना किया गया।

इस मौके पर सोनगीर टोल कर्मी वसीम शेख , योगेश चौधरी , अमोल पारखे , प्रमोद शिंदे, मनोज मराठे ,बापू  पाटील आदि का इस कार्य के लिए अभिनंदन किया गया।

By nit

One thought on “सोनगीर टोल प्लाजा पर शिरपुर नाशिक बस में लगी आग, टोल कर्मियों की सतर्कता से यात्रियों की बची जान”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article