मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना निगोही पुलिस ने फर्जी आर्मी कैप्टन रवि को गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
फर्जी आर्मी कैप्टन रवि ने चंदन लाल निवासी ग्राम गायबोझ थाना सुनगढ़ी को फोन किया कि उसका भाई जो हत्या के मुकदमे में जिला कारागार पीलीभीत जेल में बंद है अगर उसको जेल से छुड़वाना है तो 50 हजार रुपए दो।
चंदन लाल ने थाना निगोही पुलिस को सूचना दी, थाना निगोही पुलिस ने आरोपी रवि 26 वर्ष निवासी मऊ खास थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर एक मोटर साइकिल, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज, वर्दी आदि बरामद की।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रवि से NDA की फूल फॉर्म नहीं बताया पाया, पुलिस ने जब पूछताछ की तो सच सामने आया। रवि कक्षा 10 तक पढ़ाई की है, शाहजहांपुर के कैंट स्थित आर्मी में भोजनालय में दैनिक मजदूरी करता था, बाद में बरेली जाट रेजिमेंड के अधिकारियों के यहां काफी दिनों तक कम किया हुआ है इस लिए उस को आर्मी की अच्छी जानकारी है।

