प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि शीघ्र देने हेतु नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने सैकडों हितग्राहियों के साथ कलेक्टर को सौंपा आवेदन | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;​प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि शीघ्र देने हेतु नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने सैकडों हितग्राहियों के साथ कलेक्टर को सौंपा आवेदन | New India Times
अलीराजपुर नगर में क्रियान्वित आवास योजना में तृतीय किश्त की राशि प्राप्त नहीं होने से हितग्राहियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर कार्यालय में नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल द्वारा सैंकड़ों हितग्राहियों के साथ क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल जी भूरिया की उपस्थिति में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।​प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि शीघ्र देने हेतु नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने सैकडों हितग्राहियों के साथ कलेक्टर को सौंपा आवेदन | New India Timesआवेदन कर कलेक्टर को बताया कि सर्दी के मौसम में हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि प्राप्त नहीं होने से खुले आसमान के नीचे अपने परिवार के साथ जीवन निर्वाह करना पड़ रहा है। सर्दी के कारण हितग्राहियों के परिवार के सदस्यों को मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। हितग्राहियों द्वारा अपने मकान का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के कारण किराये के मकान में निवास करना पड़ रहा है। जिसके कारण हितग्राहियों को आर्थिक समस्या का सामना करना प़ड़ रहा है। सभी हितग्राही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग हैं, उनके लिये किराये का भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। मकान का निर्माण शुरू करने के कारण मजदूरी भी बंद हो गयी है, जिससे आय भी प्राप्त नहीं हो रही है। हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण के लिये सामग्री दुकानदारों एवं ठेकेदारों से उधार में क्रय की गई है, दुकानदारों द्वारा भी बार उधार राशि की मांग हितग्राहियों से की जा रही है। शासन से तीसरी किश्त की राशि नगर पालिका परिषद को प्राप्त नहीं होने के कारण हितग्राहियों को राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है। आवेदन में श्रीमती पटेल ने तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त उपलब्ध कराने की मांग की है।

By nit