मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत के गौ शालाओं की साफ सफाई कराकर अच्छे ढंग से सजाया गया है। नगर पंचायत के आश्रय स्थल बगहीभारी पीपीगंज में मुख्य अतिथि के नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा, सभासद बगहीभारी शिब्बन लाल, पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉ सुनील कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम गौपूजन कर सभी गोवंशों को चना, गुड़ व केला खिलाया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने गो सेवा को महान बताया तथा प्राचीन काल से इसके महत्व के बारे में बताया है। वहीं कांजी हाउस पीपीगंज में मुख्य माननीय मंडल अध्यक्ष पीपीगंज राकेश चौधरी व जिला पंचायत के कर निरीक्षक विजय साहनी थे। पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कमलेश कुमार वेटरनरी फार्मासिस्ट, दुर्गेश कुमार, शैलेन्द्र गौड़, गुड्डू, श्यामदेव साहनी, महेंद्र मल्ल, दीपू सहित कई लोग उपस्थित थे।

