स्कूली बच्चों ने दिखाया बड़ा दिल, दीपावली पर्व पर ज़रूरतमंदों को बांटा राशन किट, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों ने की ग़रीबों की मदद | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

स्कूली बच्चों ने दिखाया बड़ा दिल, दीपावली पर्व पर ज़रूरतमंदों को बांटा राशन किट, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों ने की ग़रीबों की मदद | New India Times

दीपावली हर एक के जीवन में खुशहाली लाने वाला पर्व है और अगर आपकी एक छोटी सी कोशिश से किसी दूसरे के घर भी खुशियों से रौशन हो सकें तो इससे बड़ी कोई ख़ुशी कोई पर्व नहीं। ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई जहाँ हाई प्रोफ़ाइल सोसायटी में रहने वाले बच्चों ने इस दीपावली उन ग़रीबों के बीच मनाई जिनके बच्चों को भी आज के दिन की खुशियां नसीब हो सके ऐसी ही दिल को छू लेने वाली ख़बर दमोह जिले के इंग्लिश मीडियम हायर सैकेंडरी सेंटजान्स से निकलकर सामने आई जहाँ स्कूली बच्चों ने  हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली की छुट्टियों पर जाने से पहले बच्चों ने इस दीपावली पर उन ग़रीब मजदूर जरूरतमंद परिवारों को अपने बीच बुलाकर  खाद्यान्न राशन किट बाँटकर दीपावली की खुशियां मनाईं।

स्कूली बच्चों ने दिखाया बड़ा दिल, दीपावली पर्व पर ज़रूरतमंदों को बांटा राशन किट, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों ने की ग़रीबों की मदद | New India Times

बच्चों की इस पहल से दूसरों को भी प्रेणना मिलती है कि हम किस तरह एक दूसरे की मदद करते हुए अपनी खुशियों में शामिल कर किया जा सकता है। सभी बच्चे अपने अपने घरों से अपनी स्वेच्छा से राशन लाये और ग़रीबो में उन्होंने ख़ुद अपने हाँथों से बाँटे तो बच्चों को भी एक नया अनुभव का एहसास और ख़ुशी हासिल हुई। स्कूली छात्र छात्राओं के हाँथों से जरूरतमंद परिवारों ने  दीपावली का गिफ्ट पाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए बच्चों को दुआएं दी, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों की पहल से गरीब परिवारों में भी खुशियों के साथ दीप जलेगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.