भाजपा विधायक ने की पुलिस की अवैध वसूली की डीएम से शिकायत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भाजपा विधायक ने की पुलिस की अवैध वसूली की डीएम से शिकायत | New India Times

जनपद में अवैध पटाखा की धर पकड़ का अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है, जिस में जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद कर कार्यवाही भी की गई।

इसी बीच पटाखा व्यापारियों से अवैध वसूली का पुलिस पर लगा आरोप, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि छोटे दुकानदार थोक विक्रेताओं से पटाखा खरीद रहे हैं, एसओजी टीम व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा छापा मारकर पटाखे जप्त किए जा रहे हैं तथा उनसे अवैध वसूली भी की जा रही है।

विधायक ने कहा कि बिना लाइसेंस के छोटा व्यापारी पटाखे नहीं बेच सकता है तो थोक पटाखा व्यापारी को भी बिना लाइसेंस प्राप्त पटाखा व्यापारी को पटाखा बिक्री करने पर रोक लगाने की आवश्यकता है विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.