आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नोनीबर्रा मंदिर कनक धाम के उत्तराधिकारी श्याम बाबा ने स्व. यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास जी महाराज के खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकालने वाली साध्वी रीना रघुवंशी पर पूर्व में 420 का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी, कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी सहआरोपी बनाया था, 90 लाख के फ्राड मामले में शातिर हर्ष रघुवंशी भी बराबर का हिस्सेदार है, हर्ष चौरई थाना में रिमांड पर है एवं हर्ष की गाड़ी नंबर MP04ZX3555 एमजी हेक्टर लगभग सत्ताईस लाख पचास हजार की कीमती गाड़ी जप्त कर थाना में खड़ी कर दी गई है, हर्ष को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

