दीपावली के पूर्व बोनस वेतन और महंगाई भत्ता देने के लिए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

27 अक्टूबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक, परिषद के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फ खाना पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने दीपावली के पूर्व वेतन बोनस महंगाई भत्ता और पेंशन दिए जाने के मुख्यमंत्री के ऐलान का हृदय से स्वागत किया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद जिन्होंने कर्मचारियों की पीड़ा को समझा और उसे पूरा किया। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को बोनस, महंगाई भत्ता और अग्रिम वेतन की घोषणा की गई है। हम मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हैं।

हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि शेष लंबित मांगों को भी पूरा किया जाए, जिनमें शामिल हैं:

-निलंबित भक्तों के बहाल किया। जाए
-वेतन विसंगति को दूर किया जाए
-सभी विभागों में पदोन्नति की कार्रवाई पूरी की जाए।
-सभी विभागों में रिक्त पड़े स्थान पर नियमित कर्मचारियों को भर्ती किया जाए ।
-एकीकृत पेंशन व्यवस्था के स्थान पर- OPS पुरानी पेंशन बहाल किया जाए।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, पंडित अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, राजेश कुमार मिश्र, वरूण बैरागी, अनूप श्रीवास्तव, इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.