हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
पूरे उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में कल 29 नवंबर को वोट डाले गए। सीतापुर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
सीतापुर जिले में मतदान प्रतिशत…
- नगर पालिका परिषद सीतापुर- 47.50 %
- नगर पालिका परिषद मिश्रिख- 70.27%
- नगर पालिका परिषद खैराबाद- 66.18%
- नगर पालिका परिषद महमूदाबाद- 63.67%
- नगर पालिका परिषद बिसवां- 57.73%
- नगर पालिका परिषद लहरपुर- 68.87%
- नगर पंचायत सिधौली – 66.15%
- नगर पंचायत महोली- 65.74%
- नगर पंचायत पैतेपुर – 70.57%
- नगर पंचायत तम्बौर- 68.84%
- नगर पंचायत हरगांव- 71.57%
मतदान करने के लिए बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सभी में भारी उत्साह देखने को मिला। लहरपुर के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगना प्रारंभ हो गईं और शाम तक की लंबी लाइनों का सिलसिला चलता रहा।
मतदान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग की ओर से सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी। लहरपुर में बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर सारिका मोहन, उप जिलाधिकारी रतिभान वर्मा, सी०ओ० अखंड प्रताप सिंह अपने पुलिस बल एवं अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे थे।
