ठेकेदार लॉबी नाराज़, गिरवी रखी तिज़ोरी में अटका चालीस हजार करोड़ रुपए का चेक, कर्नाटक की तरह महाराष्ट्र में पीटेगी भाजपा ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ठेकेदार लॉबी नाराज़, गिरवी रखी तिज़ोरी में अटका चालीस हजार करोड़ रुपए का चेक, कर्नाटक की तरह महाराष्ट्र में पीटेगी भाजपा ? | New India Times

कर्नाटक में बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर 40 टका कमीशन के आरोप को नतीजों ने सही साबित कर दिया वहां कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। महाराष्ट्र में ठीक कर्नाटक जैसे हालात है कमीशन का आंकड़ा 25-30% है। कमीशन का पैसा बांटने के लिए के लिए मूल रकम किसी के हाथ में नहीं है। भाजपा ने राज्य की खाली तिज़ोरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास 9 लाख करोड़ रुपए में गिरवी रख दिया है। धूलिया में महाराष्ट्र राज्य कॉन्ट्रैक्टर महासंघ का अधिवेशन हुआ अध्यक्ष मिलिंद भोसले ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अनावश्यक अमल के लिए राज्य सरकार पर हमला बोला।

ठेकेदार लॉबी नाराज़, गिरवी रखी तिज़ोरी में अटका चालीस हजार करोड़ रुपए का चेक, कर्नाटक की तरह महाराष्ट्र में पीटेगी भाजपा ? | New India Times

भोसले ने कहा सरकार ने गलत वित्तीय नीति लागू की लेखा शीर्ष में ठेकेदारों के भुगतान के लिए मात्र पांच दस प्रतिशत रकम का निर्धारण किया। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्य मंजूरी के पहले आर्थिक तौर पर गारंटी प्रदान करी जाए। इस अधिवेशन मे संगठन ने ठेकेदारों की सुरक्षा के लिए कानून तक बनाने की मांग कर डाली। पीड़ित ठेकेदारों को हिन्दू जगाओ ठेकेदार बचाओ रैली निकालनी चाहिए क्यो कि 99% ठेकेदार हिंदू है।

वैसे भी आनेवाले विधानसभा चुनाव मे जहां-जहां सत्तापक्ष की सीटे खतरे में है वहा धार्मिक राष्ट्रवाद के नाम पर जागे हुए बहुसंख्यकों को फिर से जगाने के लिए साधु बाबा मंडली को ताकत से मैदान में उतारा गया है। उद्धव ठाकरे सरकार गिराकर सत्ता में आई शिंदे-फडणवीस सरकार के कार्यकाल में उधारी पर इतने टेंडर कर दिए गए कि राज्य का वित्तीय घाटा एक लाख करोड़ रुपए हो चुका है। विपक्ष में रहते गिरीश महाजन ठेकेदारों के पक्ष में MVA सरकार से भीड़ गए थे। पुणे नासिक ठेकेदारों के संपर्क केंद्र है ठेकेदार लॉबी की नाराजगी से बीजेपी को कितना नुकसान होता है यह 23 नवंबर के नतीजों में पता चलेगा।

By nit