अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास बामनिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास बामनिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सीनियर कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास बामनिया का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनु श्री मीणा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। छात्राओं द्वारा बताया गया कि अधीक्षिका और चौकीदार किसी काम से पेटलावद गए हैं।
दर्ज 50 में से 38 बालिकाएं उपस्थित पाई गई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास बामनिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

अधीक्षक उपस्थित नहीं होने के कारण रिकार्ड का अवलोकन नहीं हो सका। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा बालिकाओं से पढाई के बारे में चर्चा की गई, भोजन, शौचालय, बाथरूम साफ़-सफाई आदि व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

अधीक्षिका को कारण बताओं सूचना पत्र देने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार यादव को निर्देशित किया गया तथा साथ ही छात्रावास की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। बालक छात्रावास बामनिया में बच्चों से हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे गए। अधीक्षक को बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। साफ़ सफाई, रिकार्ड व्यवस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान बी ई ओ और बीआरसी दोनों उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article