भद्रतप तपस्वियों के घर जाकर पूछी सुख शाता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भद्रतप तपस्वियों के घर जाकर पूछी सुख शाता | New India Times

मेघनगर में आयोजित ज्ञानतत्व तपोमय में चातुर्मास अंतर्गत विश्वपुज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब, पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के दिव्य आशीर्वाद एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब और आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं पूज्य साध्वीश्री तत्वलताश्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा- 4 की पावन प्रेरणा से 100 दिवसीय सामूहिक भद्रतप की आराधना पूर्णाहुति की ओर है। 10 आराधक इस तप आराधना को कर रहे है, जिसमें 75 उपवास और 25 बियाशना आते है।

उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने बताया कि भद्रतप का पारणा आगामी 04 नवंबर को संपन्न होगा। इसके साथ है 108 अट्ठम तप का पारणा भी 04 को संपन्न होगा। कावड़िया ने साथ ही बताया कि श्रीसंघ के सदस्यों और परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा 10 तपस्वियों के घर घर जाकर सुखशाता पूछते हुए तप अनुमोदना में चौबीसी भी उनके घर पर गाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article