निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

ब्लाक भनवापुर के नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का यह हाल है कि नगर पंचायत बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन ताला लगा रहता है।माननीय स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी आपका दवा कितना सच है यह देख लिजिए जमीनी हकीकत में कुछ और है। क्षेत्र के दूर दराज गांव से आए मैरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर दवा लेने आते हैं तो निराश होकर लौट जाते हैं क्योंकि आए दिन इस अस्पताल पर ताला लगा रहता है। आज उपचार कराने आए मरीजों की शिकायत पर क्षेत्रीय सपा नेता जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह जब दोपहर 12 बजे अस्पताल पर पहुंचे तो ताला लगा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ सिद्धार्थनगर से सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फोन करके शिकायत किया व और माननीय नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश श्री माता प्रसाद पांडेय जी को अवगत कराया की आए दिन अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर के न आने से ताला लगा रहता है।
वरिष्ठ सपा नेता पप्पू पांडेय अपने गांव से कुछ मरीज को लेकर उपचार करने आए थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण अस्पताल में ताला लटका हुआ मिला और मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
डॉक्टर फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में पोस्टेड हैं। सीएमओ सिद्धार्थनगर ने कहा कि आगे ऐसी शिकायत नहीं मिलेगी।
