पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के समर्थन में उतरे राज्यकर्मी | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के समर्थन में उतरे राज्यकर्मी | New India Times

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मान्यता प्राप्त चुनाव में राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने विनोद राय का समर्थन किया है। इस समर्थन के साथ, राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, और अन्य कर्मचारी नेताओं ने विनोद राय को विजय दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

उनका मानना है कि विनोद राय की जीत से रेलवे कर्मचारियों की समस्याएं दूर होंगी और केंद्र व राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस समर्थन के दौरान, रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 से डीआरएम कार्यालय तक एक भारी जुलूस निकाला गया, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की पूरी टीम ने भाग लिया।

इस जुलूस में कई कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया, जिनमें रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, गोविन्द जी श्रीवास्तव, राजेश सिंह, महेन्द्र चौहान, पंडित, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडे, राजेश कुमार मिश्रा, कनिष्क गुप्ता, इंजीनियर आर के श्रीवास्तव, ओंकार नाथ राय, अशोक कुमार शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, अशोक सिंह, जामवंत पटेल, अनूप कुमार, महातम प्रसाद, एस० के० विश्वकर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संतराम, अशोक पाठक और इजहार अली शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article