सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
भोपाल के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने एक शातिर चोरको गगिरफ्तार कर 5 मोटरसाइकलें बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जहांगीराबाद पुलिस ने अयाज पुत्र एजाज 23 वर्ष, निवासी घोड़ा नक्कास गुजरात कोल्ड्रिंग वाली थाना हनुमान गंज भोपाल 5 को गिरफ्तार कर पांच दो पहिया वाहन जिसकी कीम लगभग 300000/- रूपये है बरामद कर ली है।गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछ ताछ में और कई बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
