आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू को दोपहर लगभग 3:30 बजे एक अनजान फोन नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन नंबर +92 से आरंभ होने के कारण यह फोन पाकिस्तान से आया हुआ नजर आ रहा था। यह फोन उनके सहयोगी द्वारा उठाया गया, जिस पर सांसद के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

