भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक पर आखिर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त को दिया गया ज्ञापन, चार लाख 28 हजार रूपये की गई अवैध वसुली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक पर आखिर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त को दिया गया ज्ञापन, चार लाख 28 हजार रूपये की गई अवैध वसुली | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी के पंच दिलीप काकोडिया ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। शिकायतकर्ता ने अपने विज्ञापन में उल्लेख किया कि ग्राम पंचायत दातलावादी के रोजगार सहायक कृष्णाकुमार सोमकुंवर के खिलाफ फर्जी हाजरी भरकर चार लाख 28 हजार रूपये कि अवैध वसुली की गई है। दुसरी शिकायत सही पाये जाने पर रोजगार सहायक के विरूद्ध 130354 रू. एक लाख तीस हजार तीन सौ चौवन रूपये की अवैध राशी कि वसूली करना सही पाया गई थी। उसके बाद भी आज तक रिकवरी नहीं की गई। ज्ञात रहे कि ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ जनपद कार्यालय एवं जिला छिन्दवाड़ा (जन सुनवाई) में जो शिकायत कि गई थी।

भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक पर आखिर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त को दिया गया ज्ञापन, चार लाख 28 हजार रूपये की गई अवैध वसुली | New India Times

उक्त शिकायत कि जाँच करने जनपद कार्यालय से जॉच अधिकारी दिपक सोमगडे शोभीत श्रीवास्तव एवं श्रीमति रिजवाना खान उपस्थित हुऐ थे। जाँच अधिकारीयों द्वारा शिकायत कर्ता के बयान लिये गये एवं कृष्णाकुमार सोमकुवर के भी बयान लिऐ गये सभी के बयान लेने के बाद जनपद कार्यालय जुन्नारदेव के द्वारा शिकायत सही पाये जाने पर जॉच प्रतिवेदन तैयार किया गया। जिस पर रोजगार के विरूद्ध 130354 रू. एक लाख तीस हजार तीन सौ चौवन रूपये की अवैध राशी कि वसूली करना सही पाया गया था। उक्त प्रतिवेदन में मजदूरों के बयान जिन लोगों से पैसे लिये गये है। और मस्टर रोल जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी हाजरी डाली गई है। उक्त सभी दस्तावेज जनपद पंचायत कार्यालय जुन्नारदेव में जमा है।

इसके अतिरिक्त रोजगार सहायक एवं मेट मनोज धुर्वे ने जो अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगो के खाते में फर्जी हाजरी है इनके मस्टर रोल दस्तावेज के रूप में इस आवेदन पर संलग्न है। अपने परिवार के सदस्य एवं जो व्यक्ति ग्राम पंचायत दातलावादी के निवासी नहीं है। उनके खाते में भी रोजगार सहायक एवं मेट मनोज धुर्वे के द्वारा हाजरी डाली गई है। जिसकी राशी 428952 रू. चार लाख अठ्‌ठाइस हजार नौ सौ बावन रूपये कि अवैध वसुली कि शिकायत कि गई। जिसका प्रकरण जनसुनवाई में वर्तमान समय में प्रचलन में है।

उपरोक्त प्रकरण का ज्ञापन लोकायुक्त को सोपते हुए कहा गया कि जनसुनवाई एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला छिन्दवाड़ा को भी दो-दो बार आवेदन देने के बाद भी रोजगार सहायक एवं मेट पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। रोजगार सहायक के द्वारा ग्राम में आम तौर पर यही बात बोली जाती है कि मेरा कोई कुछ नही कर पायेगा मेने जिले में सेटिंग कर लिया है। ग्राम पंचायत दातलावादी के सभी ग्रामीण रोजगार सहायक से प्रताडित हो चुके है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.