मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझीर थाना प्रभारी राजेंद्र पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भाजीपानी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होके आयशर रोड किनारे पेड़ में जा घुसा जो ड्राइवर डालचंद वाडिया निवासी अंधियारी मूंगवानी की मौके पर मौत हो गई और कंडक्टर सत्येंद्र मार्सकोले निवासी अंधियारी मंगवानी को गंभीर चोट लगी है जो माहुलझीर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक और घायल को डायल 100 से तामिया अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना माहुलझीर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की बहुत समस्या है जो हर बार एसिडेंट के इवेंट पर उपस्थित नहीं हो पाती कई बार पत्राचार करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाना माहुलझीर क्षेत्र में 108 की उपलब्धता नहीं करवाई जा रही है।

