लखीमपुर डायलिसिस सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग खीरी ने लगाया रक्तजांच शिविर, 54 डायलिसिस मरीजों का हुआ ब्लड कलेक्शन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर डायलिसिस सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग खीरी ने लगाया रक्तजांच शिविर, 54 डायलिसिस मरीजों का हुआ ब्लड कलेक्शन | New India Times

सीएमओ खीरी डॉक्टर सन्तोष गुप्ता के निर्देश के क्रम में जिला पुरुष चिकित्सालय खीरी के सीएमएस डॉ0 आर के कोली के निर्देश पर आज यहां पीपीपी मॉडल पर संचालित डीसीडीसी किडनी केयर डायलिसिस सेंटर लखीमपुर में जिला पुरुष चिकित्सालय मोतीपुर ओयल की लैब द्वारा शिविर लगाकर डायलिसिस रोगियों का ब्लड सैम्पल कलेक्ट किया गया।

उल्लेखनीय है कि विगत अगस्त माह में अतिगम्भीर रोग की श्रेणी में आने वाले डायलिसिस मरीजों की रक्तजांच हेतु अवागमन की समस्या को देखते हुए सीएमओ खीरी ने रक्तजांच को सुलभ बनाते हुए माह में पहले और तीसरे सोमवार को डायलिसिस सेंटर से सैम्पल कलेक्शन के निर्देश दिए थे।

जिसको अमली जामा पहनाते हुए सीएमएस डॉ0 कोली ने लैब स्टाफ को निर्देशित करते हुए माह के प्रत्येक पहले व तीसरे सोमवार को सुबह 8 से 11 बजे तक सैम्पल कलेक्शन और अगले दिन तक सेंटर को रिपोर्ट सम्मिट करने के लिए कहा है।
अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को लगे इस कैंप में लगभग 54 डायलिसिस मरीजों की सीबीसी, केएफटी, एलएफटी की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इस शिविर को व्यवस्थित करने के लिए सेंटर मैनेजर ओम शर्मा के साथ डायलिसिस टीम का विशेष योगदान रहा और सैम्पल कलेक्शन अतुल गुप्ता ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.