यति नरसिंहानंद सरस्वती के विभाजक वक्तव्य के विरुद्ध प्रतिरोध करने शांतिकामी नागरिक समूह गुना ने दिया sp को ज्ञापन | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

यति नरसिंहानंद सरस्वती के विभाजक वक्तव्य के विरुद्ध प्रतिरोध करने शांतिकामी नागरिक समूह गुना ने दिया sp को ज्ञापन | New India Times

सोमवार को यति नरसिंहानंद सरस्वती के विभाजक वक्तव्य के विरुद्ध प्रतिरोध करने शांतिकामी नागरिक समूह गुना ने sp को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि  विभाजनकारी वक्तव्यों की शासन/प्रशासन कड़ी निंदा करे, ऐसे वक्तव्यों को रोकने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, यति नरसिंहानंद सरस्वती के विरुद्ध गुना पुलिस थाने में fir दर्ज करे और समाज में शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि हम गुना के शांतिकामी नागरिक, आपके समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आए हैं। हमें गहरी चिंता है कि यति नरसिंहानंद सरस्वती के हालिया वक्तव्य देश की सौहार्द और शांति को नष्ट करने की दिशा में एक गंभीर कदम है। इन वक्तव्यों से न केवल हमारे समाज में विभाजन और तनाव बढ़ रहा है, बल्कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है। हमारा मानना है कि ऐसे वक्तव्यों का प्रतिरोध करना और देश की शांति और सौहार्द को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

ज्ञात हो कि: गत दि. 29 सितम्बर 2024 को गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में एक सेवा संस्थान की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपने वक्तव्य में हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ललाहु अलैही वसल्लम) के खिलाफ़ विवादित वक्तव्य कहकर एक समुदाय के लोगों को दूसरे धर्म विशेष के विरूद्ध भड़काउ भाषण दिया गया था। देश के करोड़ों नागरिक इस्लाम मजहब को मानते हैं और पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ललाहु अलैही वसल्लम) के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं।

यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ललाहु अलैही वसल्लम) के बारे में अमर्यादित टिप्पणी से सम्पूर्ण मुस्लिम समुदाय व देश के न्यायप्रिय, प्रगतिशील, संविधान में विश्वास रखने बाले, लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वासरत नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा लगातार पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ललाहु अलैही वसल्लम) के बारे में अमर्यादित टिप्पणियां की जाती रहीं हैं। इस तरह की टिप्पणी करके यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा एक साजिश के तहत हिंदु व मुस्लिम समुदाय के बीच घृणा और वैमनस्यता फैलाकर भड़काने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जो देश का सामाजिक स‌द्भाव बिगाड़ कर देश में अराजकता फैलाने की साज़िश है।

इस आयोजन में  डॉ. पुष्पराग, नरेंद्र भदौरिया,मोहर सिंह लोधी शहर काज़ी नुरउल्लाह यूसुफ जई शहर क़ाज़ी तहसील राधौगढ़ अनीस रहमानी,शहज़ाद भाई सदर ज़ीन घर मस्जिद शराफ़त मास्टर साहब प्रदेश उपाध्यक्ष मुईन भाई,हलीम ग़ाज़ी, हाजी इख़लास साहब,अमीरुल्लाह साहब, इरफान भाई कैन्ट, शेख शाहिद साहब, फ़िरोज़ भाई घोसीपुरा, निसार हुसैन मिर्ज़ा, करामात बाबा, छोटू पठान, अंसार हुसैन मिर्ज़ा, सगीर भाई घोसीपुरा, मुस्लिम समाज के यूवा जन के अलावा बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारी गण एवं मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारी गण आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article