मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर दौरे पहले दिन यानी कल नवरात्रि के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर और गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में बने हुए मां दुर्गा के मंदिर में हर वर्ष की तरह इस नवरात्रि में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की मंत्र उच्चारण के साथ पूजा आरती की।

वही आज दूसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम में आए हुए गोरखपुर जनपद सहित अन्य जनपदों से लगभग सैकड़ों लोगों की एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेकर उनके समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बिना विलंब के सभी के समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने को दिया आदेश।

