इंदिरा चौक दमुआ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

इंदिरा चौक दमुआ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन | New India Times

दमुआ के इंदिरा चौक में कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए वक्ताओं ने महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलवाने में दिए गये योगदान सत्य अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया जिससे भारत की एक पहचान बनी। पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती मनाई जा रही है। साथी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों की छायाचित्र पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

उनके द्वारा दी गई  सत्य अहिंसा बलिदान, भाईचारे व स्वच्छता का संदेश दिया गया, इस अवसर पर विधायक निधि से दो टेंकर जो फायर फाइटर से सुविधा से लैश है। दमुआ नगर पालिका की सीएमओ  सुश्री पूजा बुनकर को शहर की जनता के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, लखन पंडोले, छोटू पाठक, सुभाष गुलबाके,  मनोज ठाकुर, मुंतज़िर खान, नीटू गांधी, व महिलाएं बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.