राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 'स्वच्छता ही सेवा 2024' कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 'स्वच्छता ही सेवा 2024' कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

गोरखपुर जनपद के महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के संकल्प के साथ महाविद्यालय प्रवेश द्वार पर एक मानव श्रृंखला बनाई गई एवं स्वच्छता की उपयोगिता से सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) जय प्रकाश सिंह द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना  कार्यक्रम अधिकारी डा दिग्विजय सिंह व डॉ नीलिमा सिंह के अलावा प्रो. आर के श्रीवास्तव, प्रो. जे पी सिंह, डा. पूनम, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. मनमोहन कृष्ण उपाध्याय, डॉ धनंजय कुमार,डॉ. नंदकिशोर चौधरी, डा. इंदुबाला, डा. रविन्द्र कुमार, डा. ओम प्रकाश, डा. दिवाकर मिश्र, डॉ राहुल पांडेय, डा. नीरज गोस्वामी, डा. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. अमरनाथ तिवारी एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.