संत अर्नोल्ड स्कूल परिसर में फुटबॉल एवं खो-खो टूर्नामेंट का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड स्कूल परिसर में फुटबॉल एवं खो-खो टूर्नामेंट का किया गया आयोजन | New India Times

कैथोलिक डायसिस झाबुआ की और से संत अर्नोल्ड स्कूल परिसर में फुटबॉल एवं खो-खो टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें कैथोलिक डायोसिस ऑफ़ झाबुआ के 11 फुटबाल टीम सिनियर युवाओं एवं 10 फुटबाल टीम जूनियर बालक ने भाग लिया, इसमें सीनियर युवाओं में डूंगरीपाड़ा फुटबाल टीम विजेता और उपविजेता झाबुआ टीम रही और जूनियर बालक में ईशगढ़ पिपलिया की टीम विजेता रही साथ ही मेघनगर की टीम उप विजेता रही।

संत अर्नोल्ड स्कूल परिसर में फुटबॉल एवं खो-खो टूर्नामेंट का किया गया आयोजन | New India Times

सीनियर बालिका खौ-खो 9 टीम और 8 टीम खो-खो जूनियर बालक ने भाग लिया इसमें थांदला खो-खो टीम विजेता और उपविजेता गोपालपुरा रहा और जुनियर बालीका में SOE हॉस्टल थांदला विजेता और उपविजेता गोपालपुरा रहा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह एवं पुरस्कार वितरण बिशप पीटर खराड़ी, फादर थॉमस, पी,ए, फादर कजेटन डिमेलो, फादर एंड्रूस लोबू थांदला विधायक प्रतिनिधि अरुण ओहारी, आदी समाज के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामय उपस्तिथि में किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने वाले बिशप पीटर खराड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा की  खिलाड़ियों को खेल एवं टीम भावना के साथ खेलने एवं जीत और हार को खेल का एक हिस्सा बताते हुए जीवन में भी सामंजस्य बनाकर चलने का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों दर्शकों एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए युवा आयोग के युवा निर्देशक फादर विशाल माल ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.