नगर पंचायत सलोन में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​नगर पंचायत सलोन में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Timesजिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के आदेश तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार नगर पंचायत सलोन में मतदाता जागरूकता रैली की नायब तहसीलदार कमल सिंह  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला गाइड कैप्टन निरुपमा बाजपेई के नेतृत्व में सर्वोदय इंटर कॉलेज, लक्षेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रग्घूपुर ,कान्ह  शिक्षा निकेतन, आदर्श पब्लिक स्कूल ,आमिना राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने नगर पंचायत के  नई बाजार ,विकास नगर, पैगंबरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी नया गंज करीम गंज,मिल्कियाना पूर्वी एवं पश्चिमी गोरही आदि जन जागरण करते हुए कहा सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरुक मतदाता, बूढे महिला और दिव्यांग सभी करें अपना मतदान। इस अवसर पर बीएलओ एवं नायब तहसीलदार कमल सिंह ने आगामी 29 नवंबर को मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदान करने का आहवान किया।  खंड शिक्षा अधिकारी  बी एन प्रजापति , गाइड कैप्टन साधना शर्मा, कदीर अहमद जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह ,शबीहुल हसन ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के भ्रमण में मतदाताओं को जागरूकता लाने में सहयोग किया। शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खां ने रैली का संचालन किया। इस अवसर पर  हिमांशु श्रीवास्तव ,अनीता यादव ने पथ संचालन किया। पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा ।

By nit