नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना चौक कोतवाली के क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 12 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने बहाने से घर पर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को बताया तो परिजनों ने चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई,  पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

राजीव तोमर प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में उo निo पावन शर्मा ने हेo काo रशीद, सुमित कुमार के साथ आरोपी युवक रिषभ निवासी काशीराम कालोनी को डैम रोड ककरा पुल के पास से किया गया गिरफ्तार।

सौभ्या पाण्डे ने बताया की चौक कोतवाली क्षेत्र की कालोनी में एक 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और फॉरेंसिक टीम ने एविडेंस कलेक्ट किए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.