रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो रहा है। 26 और 27 सितंबर को होने वाले इस सत्र में पहली बार होगा जब बतौर मुख्यमंत्री आतिशी होंगी और अरविंद केजरीवाल सिर्फ विधायक (MLA) के तौर पर सदन में मौजूद रहेंगे।
खास बात ये है कि केजरीवाल क्या उसी सीट पर बैठेंगे या फिर कोई अलग सीट निर्धारित होती है या फिर केजरीवाल की कुर्सी खाली रखी जाती है। सदन में मुख्यमंत्री की कुर्सी स्पीकर के आसन के ठीक सामने होती है तो वहीं नेता विपक्ष की कुर्सी सीएम की कुर्सी के 90 डिग्री पर होती है।
सोमवार को सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही आतिशी ने कहा, ‘जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी, इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई। उन्होंने कहा कि ये कुर्सी केजरीवाल की वापसी तक इसी कमरे में रहेगी और इस कुर्सी को केजरीवाल का इंतजार रहेगा।

