भाजपा सरकार हमेशा से गरीबों की चिंता करती है: ज्ञानेश्वर पाटील | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा सरकार हमेशा से गरीबों की चिंता करती है: ज्ञानेश्वर पाटील | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नेपानगर विधानसभा के ग्राम दरियापुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादु सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से समाज की चिंता करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाज के हित में कई आयोजन किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने गरीबों के अच्छे इलाज की चिंता की और देश में कई नए एम्स तथा मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया। गरीबों को मुफ्त इलाज, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल रहा है। भारतीय जनऔषधि केंद्रों को खोल सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनों से संगठन पर्व अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। साथ ही ग्राम दरियापुर में लगे वीकली बाज़ार में ग्रामीणजनों से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक सुश्री मंजू दादू,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने भेंट कर उन्हें मोबाइल से भाजपा का सदस्य बनाया।

स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादु ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा को केंद्र में रख कर काम कर रही है। राजनीति में सेवा को धर्म मान कर देश को आगे बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुनील वाघे, एडवोकेट आदित्य प्रजापति,सरपंच प्रतिनिधी श्री नानेश्वर कोली, मंडल अध्यक्ष श्री रामलाल राठौड, महामंत्री श्री सुरेश चौहान, श्री अनिल प्रजापति सहित  जनप्रतिनिधिगण  आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.