अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
समाज और संसार में दया ही श्रेष्ठ धर्म है। अगर अपने से दीन-हीन, असहाय, अभावग्रस्त, आश्रित, वृद्ध, विकलांग, जरूरतमंद व्यक्ति पर दया दिखाते हुए उसकी सेवा और सहायता न की जाए, तो समाज भला कैसे उन्नति करेगा? सच तो यह है कि सेवा ही असल में मानव जीवन का सौंदर्य और शृंगार है। सेवा न केवल मानव जीवन की शोभा है, अपितु यह भगवान की सच्ची पूजा भी है। भूखे को भोजन देना, प्यासे को पानी पिलाना, विद्यारहितों को विद्या देना ही सच्ची मानवता है। 
सेवा से मिलता मेवा:
दूसरों की सेवा से हमें पुण्य मिलता है इन्हीं शब्दों को चरितार्थ करते हुए अधिमान्य पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय की उपस्थिती में आज 25.11.2017 को शाम 6:00 बजे सोनी समाज एवं उनकी टीम के सहयोग से गरीबों के लिये एकत्र किए गए पुराने कपड़ों एवं कंबलों का वितरण गणेश मंदिर हबीबगंज फाटक के पास, 1100 क्वार्टर्स स्थित हनुमान मंदिर एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा पर किया गया।
अज्ञात लोगों द्वारा हमारे पत्रकार भाई श्री लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा पर हुये जान लेवा हमले से बुरी तरह घायल हुये उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये बोर्ड आफिस चैराहे पर कैंडल जलाकर सामुहिक प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सर्वश्री एस के सोनी, मोहन प्रसाद, संतोष कुमार, नसीर खान नीलेश सोनी, महेन्द्र मालवीय, मोहिताभ पाटी, नीतेश राउत, राजकुमार, अमित चैरे, कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।
