ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक | New India Times

खुनियांव विकास खण्ड में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीता दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी खुनियांव अरूण कुमार श्रीवास्त ने आए हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों तथा उपस्थित लोगों को बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब भी बैठक बुलाया जाए तो आप लोग प्रतिभाग करें। नियमों को सीखें इससे जानकारी बढ़ती है। इसी क्रम में आए हुए सभी अतिथियों को बुके देकर और मालार्पण करके सम्मानित किया गया।

ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक | New India Times

उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना अपना कार्ययोजना प्रस्तुत किया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया और अपने अपने गांव का विकास कार्य करने का सलाह दिया। बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया। बैठक में बाल विकास विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी दी गयी।

पीएम किसान सम्मान निधि का आवेदन करने की जानकारी और पात्रता के विषय में जानकारी दी गयी। जिला पंचायत सदस्य प्रतीक राय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप लोग विभागीय नियमों की जानकारी प्राप्त करें। तालमेल बना कर कार्य करें। सकारात्मक सोच विकसित करें। अनावश्यक किसी कार्य का विरोध न करें। चिकित्सा अधीक्षक डा. पीएन यादव ने बताया कि सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था किया है। इसके साथ ही आयरन, सुक्रोज के इंजेक्शन की व्यवस्था है। आप लोग इसका लाभ उठाएं।

सरकारी अस्पताल पर अपना विश्वास बनाएं। हम प्राइवेट से अच्छी सुविधा दे रहे हैं। हमारे नौ प्रसव केन्द्र चालू हैं। दसवां मधवापुर कला में चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कडी में विधायक डुमरियागंज के प्रतिनिधि बहरैची प्रसाद प्रेमी ने कहा कि गांव में कितने सचिव सचिवालय में बैठते हैं और उनका रोस्टर क्या है। इसके बारे में जानकारी मांगा। यह भी आरोप लगाया कि फोन करने पर सचिव लोग फोन नहीं उठाते हैं।

इस पर खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत से पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं। कुछ पर कार्य चल रहा है। आप लोग कुछ समय दीजिए व्यवस्था सब ठीक हो जाएगा। हर सचिव का गांव में उपस्थित रहने का रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। आज के दिन चौपाल होने के नाते कई सचिव चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न कराने चले गए।

इस बार की बैठक खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में बडी शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया। पूर्व की भांति इस बार कोई शोरशराबा, हो हल्ला नहीं हुआ। सभी सदस्य सकारात्मक सोंच के साथ बैठक से संतुष्ट रहे।

अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे ने आए हुए सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे कहा कि हर दो माह पर बैठक आयोजित की जाएगी। आप लोग अगली बैठक में भारी संख्या में प्रतिभाग करें।

इस अवसर पर सचिव हरेन्द्रनाथ पाण्डेय पाण्डेय, सैदुल्लाह, मोईदुर्रहमान, लिपिक विनोद कुमार, भीखा सिंह यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, अजीत कुमार दूबे सहित विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली, लवकुश, मो. इब्राहीम, इश्तियाक अली, सबा खातून, मण्डलेश्वर, कैलाश चन्द व ग्राम प्रधान में जोखन राम, राम तीरथ, श्मीम, प्रियंका देवी, बरसाती, गिरधारी, राम तेज, अतीउल्लाह, ग्राम प्रधान दद्दन सिंह, अब्दुल शमा, करही प्रधान समसुद्दीन, खाखरा अशोक प्रधान, खमरिया प्रधान इरशाद, अब्दुल रहमान, जमाल अहमद, व्यास पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article