मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना निगोही क्षेत्र के गांव में गांव के ही रहने वाले नंदू उर्फ नंदलाल चार-चार साल की बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दोनों मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
अरविंद सिंह प्रभारी थाना निगोही, उo निo रणजीत बहादुर सिंह आदि पुलिस टीम ने सतवां रिंग रोड तिराहे से आरोपी नंदू उर्फ नंदलाल 45 वर्ष को 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

