अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक इंसान नुमा भेड़िए कासिम रेहान ने 3 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखे। यह सब देखकर मां सहम गई। बताया जा रहा है कि यह इंसान नुमा भेड़िया भोपाल के डिपो चौराहे स्थित रेडक्लिफ स्कूल में आईटी का शिक्षक है।
जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कमलानगर पुलिस के अनुसार 3 साल की मासूम थाना क्षेत्र में रहती है और एक निजी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार दोपहर बाद जब मासूम घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी।
यह जानकारी मां को उस समय लगी जब वह बच्ची की स्कूल ड्रेस उतार रही थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद मां स्कूल पहुंची और प्रबंधन को बेटी के साथ दरिंदगी किए जाने की सूचना दी। मां ने मासूम द्वारा बताए गए टीचर कासिम रेहान का नाम भी स्कूल प्रबंधन को बताया। मासूम की मां ने स्पष्ट बताया कि कासिम रेहान नाम के टीचर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन के कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को महिला बच्ची के साथ कमलानगर थाने पहुंची और उसने शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। जिसे पुलिस ने आरोपी शिक्षक कासिम रिहान को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का कहना है कि भोपाल में एक स्कूल शिक्षक द्वारा तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मैंने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में स्पेशल कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। यह कृत्य अत्यंत घृणित, शर्मनाक व निंदनीय है।

