केसरीमल सेनापति जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित कर किया उनका पुण्य स्मरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

केसरीमल सेनापति जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित कर किया उनका पुण्य स्मरण | New India Times

हिंदू समाज में  “सेनापति” नाम से उपकृत,  भाजपा के आधारस्तंभ, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय केसरीमल सेनापति जी की 28 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा और वैश्य समाज के पदाधिकारी की उपस्थिति में भाजपा नगर ने आदर्श रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने बताया कि यह गर्व की बात है धार नगर का एक मंडल श्रद्धेय केसरीमल सेनापति जी के नाम से है।
इस अवसर पर  केसरीमल सेनापति जी परिवार से सुभाष जैन डॉ उमेश मित्तल भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंडल महामंत्री राजेश डाबी और पुरुषोत्तम चौहान गौरव जाट पर्वत सूर्यवंशी राजेन्द्र राठौर,कालीचरण सोनवानिया, कुन्दन भुरिया, रजत प्रजापति, ठंशांतिलाल शर्मा देवांग पवार, राजेंद्र राठौड़ रितेश अग्निहोत्री, हरीश आर्य सहित नगर पदाधिकारी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article