संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया नगर में जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी पर्व | New India Times

नगर में आज जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशाल जुलूस निकाला। जिसमें झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बताया जाता रवीउल अव्वल की 12 तारीख को पूरी दुनिया में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसीम खान ने बताया आज हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर दुनिया में आज ही के दिन तशरीफ लाए थे।

उनकी आमद के दिन को दुनिया भर के मुस्लिम ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते है। संपूर्ण मानव जाति को दया, करुणा, आपसी सौहार्द, शांति, भाई चारे का संदेश देने वाले हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मनाया जाता है नगर आमानगंज की जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। जो बस स्टैंड होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया बही इमाम बाडा चौक पर सरकार की आमद खुशी में सजाया गया। साथ ही आदर्श मार्ग तिराहा पर  ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल हुए बूढ़े, बच्चे और जवानों का भव्य स्वागत कर लंगर बाटा गया।

जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की। वही ईद मिलादुन्नबी पर्व पर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। जुलूस के समापन के अवसर पर मदात छल्ला रोड स्थित मस्जिद में देश और दुनिया में अमन शांति और भाई चारे की दुआ के साथ हजरत मोहम्मद साहब को सलाम पेश किया गया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.