भारत सेवा न्यास ने चित्र कला प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास ने चित्र कला प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में  स्व श्रीमती सुबीरा पाण्डव चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन जल संरक्षण, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, पॉलिथीन हटाओ विषयों पर, भारत सेवा न्यास कार्यालय  पर किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी दिव्यंका ने द्वितीय पुरस्कार  सचिन ने तृतीय पुरस्कार  दिव्या ने प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए भारत सेवा न्यास के केन्द्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने बताया कि भारत सेवा न्यास ने सरकारी स्कूलों एवं स्ट्रीट स्कूलों के बच्चों ने कला चित्र प्रतियोगिता में भाग लिया।

पाण्डव ने कहा कि गरीबों में भी प्रतिभाओं का भंडार है बस उन प्रतिभाओं को पहचान कर मुख्य पटल पर लाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली राज्य प्रभारी पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि भारत सेवा न्यास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को स्कूल जाने के लिए मोटिवेट करके तथा इस प्रकार के कंपटीशन ऑर्गेनाइज करा कर बच्चों में उत्साह का संचार करने का काम यह संस्था कर रही है।

भारत सेवा न्यास की राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह के कहा जरूरतमंद  बच्चों को न्यास के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आर्ट कंपटीशन, निबंध प्रतियोगिता, मोटिवेशन सेशन के माध्यम से जरूरतमंद होनहार बच्चों को प्रोत्साहन करने का कार्य हमारी संस्था कर रही है।

भारत सेवा न्यास की सी ई ओ संगीता पाण्डव उत्तर प्रदेश  राज्य प्रभारी रुस्तम लोधी, प्रदेश महासचिव यदुराज सिंह, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, राजस्व चौधरी लीन कृष्ण पांडव, नेमकृष्ण पांडव, खुशी चौधरी, देवराज चौधरी , राकेश, अनिल आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.