नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का हुआ आयोजन, बीएमओ डॉ. बाथम ने दी विद्यार्थियों को जानकारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का हुआ आयोजन, बीएमओ डॉ. बाथम ने दी विद्यार्थियों को जानकारी | New India Times

उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी के समस्त केडिट और विद्यार्थियों के साथ एकत्र होकर प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम ने एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों के साथ आवश्यक जानकारी साझा की। विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए BMO डॉक्टर बाथम में बताया कि हमारी छोटी-छोटी जानकारी किसी की जान बचा सकती है आवश्यक नहीं कि हम चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हों, केवल तभी इसकी जानकारी हमें हो। हमारे घर, परिवार, मोहल्ले समाज में भी इन जानकारी के साथ हम किसी की जान बचा सकते हैं । हमारा उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य देना है और इसके लिए हमें आप सभी युवाओं के सहयोग की अपेक्षा भी है। आज विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के दिन यह शपथ लें कि हमारे आसपास जब भी कोई ऐसी असामान्य स्थिति उत्पन्न हो तो उसमें आगे बढ़कर हम प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए तत्पर रहेंगे और इसकी जानकारी भी रखेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्रशेखर दीक्षित द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के सहयोग और समय-समय पर उपस्थिति हेतु डॉक्टर रविंद्र बाथम को धन्यवाद व्यापित किया गया और इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुन्नारदेव के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.