अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा पुलिस ने दहेज हत्या के 02 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह के नेतृत्व में 13 सितम्बर 2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2024 धारा 85,80(2),3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मुस्तकिम पुत्र अताउल्लाह तथा अताउल्लाह पुत्र समी मो. ग्राम देवभरिया थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मु0 आ0 हनुमान मौर्या, आ0 मनोज चौहान शामिल रहे।

