त्योहारों के मद्देनज़र शहर में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

त्योहारों के मद्देनज़र शहर में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

त्योहारों के मद्देनज़र शहर में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आज दोपहर नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस आयुक्त श्री मिश्र द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं, चल समारोह/जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थलों के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों से थाना वाइज जानकारी ली गई, उपरांत गणेश प्रतिमा/पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl
पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में निरंतर गश्त करें व असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंl साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर, मादक पदार्थ, जुआ/सट्टा के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करें एवं निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करेंl सोशल मीडिया पर नजर रखें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article