सीएसपी ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण, थानों के रिकॉर्ड, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार आदि का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएसपी ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण, थानों के रिकॉर्ड, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार आदि का किया निरीक्षण | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त करवाने, चोरी, वाहन चोरी सहित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में समस्त थानों में रात्रि प्रभावी गश्त की जा रही है। दिनांक 22.08.24 की रात्रि में ग्राउंड पुलिसिंग जानने हेतु सीएसपी बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। जहां ड्यूटी अधिकारी मौजूद मिले। सीएसपी द्वारा थाने का मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, हवालात आदि चेक किए। हवालात की साफ-सफाई व कंबलों की स्थिति ठीक मिली।

उन्होंने थाने का रिकॉर्ड एवं शिकायत रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, गुम इंसान जरायम, मर्ग जरायम आदि चेक किए। उन्होंने थाने पर उपस्थित स्टॉफ को थाने के सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने के संबंध में निर्देशित किया। विवेचकों को लंबित अपराध एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु सीएसपी ने शहर में हॉट स्पॉट चिन्हित कर पुलिस टीम को वहां प्रभावी गश्त करने हेतु निर्देशित किया। उनके द्वारा शहर के चारों थानों में गश्त में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को चेक किया गया।

उन्हें मुस्तैदी के साथ गश्त करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, संवेदनशील स्थान, क्षेत्र के गुंडा बदमाशो की सतत चेकिंग करने संबंधी निर्देश दिए। शहर में ड्यूटी में तैनात डायल 100 (एफआरवी) को चेक किया। उन्हें किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने, इवेंट मिलने पर तत्काल रवाना होकर अपने रिस्पॉन्स टाइम को कम करने हेतु निर्देशित किया। डायल 100 कंट्रोल रूम को डायल 100 के रिस्पॉन्स टाइम की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article