सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पियूष तिवारी ने सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पियूष तिवारी ने सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण | New India Times

जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा के निर्देश अनुसार  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पियूश तिवारी ने  सम्प्रेक्षण गृह पिपरौला का औचक निरीक्षण किया गया।

अधीक्षक ने  जानकारी दी कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में कुल 63  किशोर है। बताया गया कि 30 किशोर  कल 22. आगत 2024 को जनपद हरदोई से स्थानान्तरित होकर संस्था में आये है।
सचिव द्वारा किशोरों की उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया जिसमें एक बालक अभय पुत्र धमेन्द्र द्वारा बताया गया कि उसके पास अधिवक्ता नहीं है।

जिस सम्बन्ध में अधीक्षक को निर्देषित किया गया कि उक्त किशोर का प्रार्थना कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। परन्तु संप्रेक्षण गृह की कक्षों की दीवारें काली व गंदी पाई गई जिसके सम्बन्ध में सचिव द्वारा अधीक्षक को दीवारों की रंगाई पुताई कराने के लिए  निर्देषित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article