आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी कार्यशाला का 3 दिवसीय आयोजन प्रारंभ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी कार्यशाला का 3 दिवसीय आयोजन प्रारंभ | New India Times

सेफ्टी कार्यशाला के 3 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ शास. उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में कलेक्टर महोदय शीलेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में रिबन काट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल ने की। इस अवसर पर शालेय विद्यार्थियों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी मॉडल एवं पोस्टर से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका अवलोकन कलेक्टर महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी छिन्दवाडा द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये कलेक्टर महोदय ने बच्चों से उनके बनाये गये मॉडल और उपयोगिता के संबंध में चर्चा की तथा बच्चों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भूकंप, ज्वालामुखी, अग्नि दुर्घटना, बाढ, सूखा, भू-स्खलनन, न्यूक्लिर एनर्जी दुर्घटना, कोरोना महामारी एवं शाला में विद्युत दुर्घटना, जर्जर भवनजन्य हादसों के प्रति जागरूकता, सावधानियां और बचाव से संबंधित प्रादर्श प्रस्तुत किये गये थे।

शाला प्रांगण में विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर महोदय के समक्ष सेफ्‌टी मार्क ड्रील का प्रदर्शन किया। इस प्रशिक्षण में जिले के 3 विकासखंड अमरवाड़ा, मोहखेड़, छिन्दवाड़ा के शिक्षकों ने सहभागिता दर्ज करायी। जिन्हें प्रशिक्षण के अन्तर्गत नगर निगम छिन्दवाडा की अग्नि शामक टीम ने फायर बिग्रेड के साथ पेट्रोल जनित आग, गैस सेलेण्डर जनित आग तथा विद्युत शार्टसर्किट से उत्पन्न आग को बुझाने का प्रदर्शन किया इस टीम में सुपरवाईजर श्री संजीव यादव, फायर चालक श्री शरद लिंगायत, और फायर मैन श्री प्रकाश बाजले, शम्मिउल्ला तथा सर्पमिश्र श्री राहुल पवार ने विशेष योगदान दिया।

शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र को संबांधित करते हुए कलेक्टर महोदय श्री शीलेन्द्र सिंह ने स्कूल सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में जो कुछ प्रशिक्षण में सिखाया जा रहा है उसके प्रति संवेदनशील प्रयासों को सार्थक करते हुए सभी शिक्षक अपने स्कूलों में क्रियान्वित करेंगे। सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर महोदय द्वारा मार्गदर्शन के लिये आभार प्रकट किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला मास्टर ट्रेनर श्रीमती अमिता शर्मा द्वारा किया गया।

इस कार्यकम को सफल बनाने में विशेष रूप से श्रीमती अंजली गुप्ता, श्री प्रभात कुमार सोनी, श्री संतोष गौतम, श्री आई.पी. सोनी, श्री अरूण कुमार भादे, कु. दामिनी चौरसिया, श्रीमती ज्योति कडवेकर एन.सी.सी. प्रभारी श्री राकेश चतुर्वेदी श्री गिरीश धुर्वे, श्रीमती मोनिका पवार, श्रीमती शबाना खान, श्रीमती रितु भोजक आदि का सहयोग रहा। संस्था प्राचार्य श्री ए.काले द्वारा अग्नि शामक टीम, मॉक ड्रील टीम को सहयोग हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article